राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार व पुलिसिया तानाशाही चिंताजनक : राज्य सचिव
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय दोमंठा में आयोजित हुई। बैठक में राज्य सचिव उमेश शर्मा बतौर पर्यवेक्षक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एसएफआई की कार्यकर्ता कांति कुमारी, नालंदा जिला सचिव सावित्री कुमारी समेत अन्य साथियों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने नालंदा में दो दलितों की हत्या, बिहार में बढ़ रहे कथित फर्जी एनकाउंटर, दुष्कर्म और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई। बैठक में बताया गया कि इन सवालों को लेकर छह जुलाई को नगरनौसा में एक बड़ी सभा आयोजित होगी। सभा को एसएफआई की पूर्व छात्र नेता एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष तथा किसान नेता एवं सांसद अमराराम संबोधित करेंगे। इसमें जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.