पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता जतायी और कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। यहां व्यवसायी और व्यापारी किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है। पूरा प्रदेश अपराध से त्रस्त हो गया है। उन्होंने पूर्णिया में हुए हाल के दिनों में नेवालाल चौक पर घटी हत्या की घटना और बढ़ रहे अपराध के साथ राज्य के अन्य जगहों पर बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अपनी बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध की घटना पर शीघ्र रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेवालाल चौक के समीप हाल के दिनों में घटी हत्या की घटना में शामिल लोग अभी तक पकड़ से बाहर हैं। जबकि इनसे जुड़े लोग बोलेरो वाहन के माध्यम से सिल्लीगुड़ी की तरफ निकले हैं। इस...