रांची, अप्रैल 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी समेत सभी पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति शृंखला सामान्य रूप से कार्य कर रही है। यह जानकारी गुरुवार को आईओसीएल के नामकुम स्थित कार्यालय में तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय संयोजक प्रदीप पॉल ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने आम नागरिकों से पैनिक बायिंग से बचने को कहा। अफवाहों से बचने की भी सलाह दी। बताया कि राज्य में औसतन प्रतिदिन 1750 किलो लीटर पेट्रोल व 3450 किलो लीटर डीजल दिया जा रहा है। अभी पेट्रोल-डीजल का 12-12 दिन का पर्याप्त स्टॉक है। कहा कि पंप संचालकों को पूर्व की तरह ही आपूर्ति की जा रही है। नोजल सेल भी जनवरी-मार्च की सामान्य खपत के अनुरूप हो रही है। उन्होंने कहा कि वितरकों के पास गैस का पर्याप्त स्टॉक...