रांची, मार्च 18 -- रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) वर्ष प्रतिपदा से चैत्र पूर्णिमा तक प्रदेश के सभी प्रखंडों और गांवों में 'श्रीरामोत्सव' आयोजित करेगा। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि राज्यभर में लगभग 5,000 कार्यक्रम करने की योजना है। इन आयोजनों में वक्ता भगवान राम के आदर्शों के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। साथ ही विहिप द्वारा समाज हित में की जा रही विविध गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...