पटना, अगस्त 26 -- राज्य में नौ नई आर्द्रभूमि अधिसूचित होंगी। बिहार राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। ये भोजपुर, सारण, कटिहार, बेगूसराय और मोतिहारी में स्थित हैं। बैठक में ढाई हेक्टेयर क्षेत्र से छोटे जल निकाय चिह्नित करने का निर्णय लिया गया। राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने की। बैठक में राज्य के आर्द्रभूमियों के बेहतर प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए प्राधिकरण द्वारा सर्वसम्मति से कई फैसले लिए गए। विभिन्न वन प्रमंडल की ओर से भेजे गए नौ आर्द्रभूमियों को आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रबंधन नियम 2017 के तहत अधिसूचित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बक्सर में एनएच 84 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला एनएच-19 को जोड़ने वाले गंग...