पटना, मार्च 29 -- राज्य के किसानों को धान खरीद की तिथि बढ़ाने का फायदा मिला। किसानों ने पिछले एक माह में पैक्सों और व्यापार मंडलों को जमकर धान बेचा। इसके चलते समय रहते लक्ष्य पूरा हो गया है। हालांकि, चावल जमा होने की रफ्तार अभी सुस्त है। अभी 10.98 लाख एमटी चावल ही जमा हो पाया है। धान खरीद का इस वर्ष का लक्ष्य 36.85 लाख एमटी है। रविवार देर शाम तक 36.13 लाख एमटी खरीद हो चुकी है। इस वर्ष 5.30 लाख से अधिक किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचा। दरअसल, धान खरीद की तिथि 28 फरवरी को समाप्त हो रही थी। उस समय पोषणयुक्त चावल (एफआरके) की किल्लत के चलते खरीद प्रक्रिया सुस्त रही। बाद में केन्द्र ने एफआरके की अनिवार्यता समाप्त करते हुए तिथि बढ़ाते हुए 31 मार्च कर दी। सहकारिता विभाग का कहना है कि दो दिनों में शेष बचा धान खरीद लिया जाएगा।हालांकि, अभ...