पटना, अप्रैल 18 -- बिहार में नये वित्तीय वर्ष 2026 -27 के पहले महीने में दस प्रतिशत सरकारी कर्मी अब भी मार्च माह के वेतन से वंचित हैं। वित्त विभाग के अनुसार शुक्रवार की शाम तक राज्य के 80 प्रतिशत सरकारी कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। जिलों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों के कर्मियों को बजट आवंटन के बाद निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों द्वारा वेतन के भुगतान में प्रक्रियात्मक देरी से वेतन का भुगतान 18 अप्रैल तक नहीं हो पाया है। वहीं, समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के माध्यम से राज्य के 1.15 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को मार्च, 2026 के पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को पेंशन भुगतान में देरी हुई है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.