रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश जदयू ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मांग की है कि आदिवासी मूलवासी के हितों की रक्षा करते हुए राज्य में जल्द से जल्द पेसा कानून लागू किया जाए। जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल से मिला और सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी नेता सह पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आफताब जमील, प्रदेश महासचिव श्री भगवान सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद रहे। जदयू नेताओं ने कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही। साथ ही पार्टी कीसभी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का सकारात्मक आश्वासन भी मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...