राज्य में जंगलराज, हेमंत माफियाओं को दे रहे हैं संरक्षण: बाबूलाल
गिरडीह, जून 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को हेमंत सरकार पर हमला बोला। चक्रदाहा गांव में उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य 'माफिया राज' में बदल गया है। सेवानिवृत्त एमओ दिवंगत सच्चिदानंद सिन्हा के परिजनों से मुलाकात और दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर माफियाओं से साठगांठ का आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि सूबे में विधि व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लगता ही नहीं कि कहीं कानून का राज है। चारों तरफ माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। लूट-खसोट मची हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है। इसी वजह से राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.