पटना, मार्च 11 -- राज्य में रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार है। इसलिए आम उपभोक्ताओं को घबराने और गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कहा है कि पेट्रोलियम एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं। हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं दें। एजेंसियों ने विभाग को स्पष्ट किया है कि राज्य में सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्तमान में यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन...