रुद्रपुर, मई 4 -- खटीमा। कायस्थ महासभा चित्रगुप्त महाराज सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड की बैठक देहरादून में एक होटल में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सक्सेना ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। संगठन ने उत्तराखंड में राजस्थान की तरह कायस्थ समाज के उत्थान के लिए सरकार से चित्रगुप्त कल्याण बोर्ड बनाने की मांग के लिए प्रस्ताव रखा। बैठक में वंदना श्रीवास्तव प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष देहरादून, जिला मंत्री प्रशांत भटनागर, अतुल विद्यार्थी, जीपी श्रीवास्तव, नितिन सक्सेना आदि रहे। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जिले में बनेगी समिति यह भी पढ़ें- रमण सिन्हा बने चित्रगुप्त महापरिवार के जिलाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...