रांची, जनवरी 11 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन रविवार को खूंटी जिले के हुटार स्थित चलागी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पड़हा राजा स्वर्गीय सोमा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। चम्पाई सोरेन ने दिवंगत पड़हा राजा की धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और हत्या के संभावित कारणों पर भी चर्चा की। उन्होंने परिवार द्वारा संचालित निर्माणाधीन विद्यालय का भी निरीक्षण किया और इसे समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सोमा मुंडा एक समर्पित समाजसेवी थे, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाय...