मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ह्यसमृद्धि यात्राह्ण के दौरान मधुबनी के अररिया संग्राम में कई विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और विकास की गति निरंतर बनी हुई है। इस दौरे में उन्होंने जिले को 391 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए 101 योजनाओं का शिलान्यास और 294 योजनाओं का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 27 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जबकि 12 पहले से ही संचालित हैं। मधुबनी के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 7.42 लाख महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता और नए औद्योगिक क्लस्टर के निर्माण का ऐलान किया। झंझारपुर के अररिया संग्राम स्थित दुर्गास्थान के समीप आयोजित जनसंवाद में नीतीश कुमार ने कहा...