रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अल्पसूचित प्रश्न के जरिए राज्य के एयरपोर्ट पर टेस्टिंग लैब खोलने व राज्य में एग्री एक्सपोर्ट हब तैयार करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि राज्य के एयरपोर्ट में टेस्टिंग लैब व एक्सपोर्ट हब के लिए कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है। राज्य के प्रमुख एयरपोर्ट से निर्यात होने वाले कृषि या वनोत्पाद की टेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। झारखंड के उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डिमांड है। कल्पना सोरेन ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार उत्पादन व संभावनाओं का संकल्प कर यूनिफाइड फॉर्म में प्रस्ताव तैयार कर एग्री एक्सपोर्ट हब बनाने का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष रखे तो बेहतर होगा। कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य से निर्यात योग्य कई पदार्थ हैं। राज्य में तीन से...