रांची, अगस्त 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने शुक्रवार को जुलाई माह की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, नक्सल विरोधी अभियानों और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। आईजी अभियान ने बताया कि जुलाई में झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। इन अभियानों के दौरान, पुलिस ने 10 हथियार (जिनमें 2 एके-47 और 2 इंसास राइफल शामिल हैं), 544 कारतूस और Rs.35 लाख से अधिक की लेवी की राशि बरामद की। पुलिस ने कुल 28 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें जेजेएमपी का एरिया प्रवीण एक्का भी शामिल है। इसके अलावा Rs.5 लाख के इनामी नक्सली लवलेश गंझू उर्फ लोकेश गंझू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए, जिनमें Rs.5 लाख का इनामी कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.