पटना, मई 31 -- राज्यभर में सोमवार (एक जून) से 30 जून तक पूरे एक माह तक खेत बचाओ अभियान चलेगा। इस दौरान किसानों को कम खाद और हरी खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। वंचित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत मीठापुर स्थित कृषि भवन से कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। अभियान के संबंध में रविवार को कृषि मंत्री ने बताया कि इसका मुख्य फोकस 'कम खाद, सही खाद और सही सलाह' के सिद्धांत को हर खेत तक पहुंचाना है, जिससे रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग को रोका जा सके और खेती की लागत कम हो। इस दौरान राज्य में मिट्टी की जांच पर विशेष बल दिया जाएगा। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। हरी खाद, जैविक खेती और बायो-प्र...