पटना, मार्च 27 -- बिहार में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अररिया, बांका, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और सुपौल जिले के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के जिलों के साथ ही जमुई, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा जिले में कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। जिस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। 14 जिलों में तेज हवा के ...