लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता वाली राज्य मूल्य परामर्शदात्री परिषद ने रबी 2026-27 की फसलों के बेहतर समर्थन मूल्यों की संस्तुति केन्द्र को भेज दी है। मंगलवार को विधान सभा स्थित कक्ष संख्या-8 में राज्य मूल्य परामर्शदात्री परिषद की हुई बैठक में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर तथा लाही-सरसों के सहाय्य मूल्यों की संस्तुति से पूर्व सभी फसलों की लागत मूल्यों पर विस्तृत विचार किया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रबी 2026-27 (विपणन वर्ष 2027-28) की फसलों के सहाय्य मूल्यों को केन्द्र सरकार के "कृषि लागत एवं मूल्य आयोग" को संस्तुत करना था। बैठक में कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे एवं कुशीनगर के सांसद सहित कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव एवं उप...