सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- सुलतानपुर। सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ नीलम प्रभात का जिले में आगमन 25 जुलाई को होगा। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में आने के दौरान नीलम प्रभात महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं जाने के लिए विकासभवन स्थित प्रेरणा सभागार में जन-सुनवाई करेंगी। सभागार में जनसुनवाई 25 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके बाद वह स्वाशाषी चिकित्सा महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 25 जुलाई को जनसुनवाई यह भी पढ़ें- Auraiya News: 25 जुलाई को महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...