कुशीनगर, मार्च 10 -- कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा व महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में 13 मार्च को जनसुनवाई और समीक्षा बैठक का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे खड्डा तहसील सभागार में होगा। जिसमें जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के दौरान डीएम द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभ...