शामली, मार्च 9 -- शामली। महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने की। जनसुनवाई के दौरान मनीषा अहलावत ने जनपद की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित महिलाओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मारपीट, घरेलू हिंसा और जमीन से जुड़े विवादों के मामले सामने आए। आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.