आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कोटवां स्थित सर्किट हाउस में सोमवार के राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रिंयका मौर्या ने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 11 मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्ताण के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वासन दिया कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप सभी को एक सशक्त, मजबूत, स्वालंबी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने इसके बाद ब्लाक रानी की सराय के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। सुनवाई के दौरान सीओ सीटी, एसडीएम सदर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव...