आगरा, मार्च 19 -- नगर में मोहनपुर रोड पर स्थित ईद महोत्सव के नाम से भव्य प्रदर्शनी शुरू की गई। गुरुवार को प्रदर्शनी के शुभारंभ की औपचारिकताएं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने फीता काटकर पूरी कीं। गंजडुंडवारा में ईद महोत्सव प्रदर्शनी 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह प्रदर्शनी गंजडुंडवारा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाई जा रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ को पुष्प और अशोक स्तंभ का मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ईद महोत्सव प्रदर्शनी मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करेगी। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण...