राज्य महिला आयोग की सदस्य का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से रुपये ठगे
मेरठ, जून 23 -- साइबर ठगों ने यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। हैकरों ने उनके परिचितों और संपर्कों को फर्जी संदेश भेजकर हजारों रुपये ठग लिए। एसपी अपराध अवनीश कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है और संबंधित नंबरों की तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। डॉ. हिमानी अग्रवाल के अनुसार सोमवार दोपहर 12:30 बजे व्हाट्सएप नंबर हैक कर लिया गया। साइबर अपराधियों ने उनके प्रोफाइल और पहचान का इस्तेमाल करते हुए संपर्क सूची में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे। हैकरों ने 45 हजार, 50 हजार और 52 हजार रुपये तक की रकम मांगते हुए मोबाइल नंबर पर भुगतान कराने का प्रयास किया।बताया कि कुछ लोगों ने संदेशों को वास्तविक समझकर रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। घटना का पता चलते ही डॉ. अग्रवाल ने अपने परिचितों को सतर्क किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.