बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में सुबह 11:00 बजे पहुंचेंगी। यहां पर महिला जनसुनवाई के अवसर पर पीडित महिलाओं की जनसुनवाई की जायेगी। जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या प्रस्तुत करनी हो, उनसे समय से पहुंचने की अपील की गई। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...