पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी एवं पुष्पा पाण्डेय जी की अध्यक्षता में गोमती सभागार में जन सुनवायी आयोजित की गई,जिसमें महिलाओं की समस्याए सुनी गई। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित समस्याएं थी। इन समस्याओं के लिए सदस्यों ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समस्याओं की स्थलीय जांच करेंगे एवं उनका निस्तारण करेगें। इसके बाद सदस्यों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। महिला बंदियो ने बताया कि उन्हें यहाँ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो रही। विकास खण्ड मरौरी में महिला चौपाल का आयोजन किया गया और 5 नवजात बच्चियों का कन्या जन्मोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.