राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का आगमन 24 को
सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उप मंत्री स्तर प्राप्त चारु चौधरी 24 अगस्त को सोनभद्र के भ्रमण पर आएंगी। भ्रमण के दौरान वह महिला एवं बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही छात्राओं से संवाद और महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करेंगी। वे साढे़ 10 बजे विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज, पुसौली राबर्ट्सगंज पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी। इस दौरान शिक्षा, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेंगी। इसके बाद वह जिला महिला चिकित्सालय, राबर्ट्सगंज का निरीक्षण करेंगी। दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई में शामिल होंगी। इसके बाद शाम सवा पांच बजे इन्द्रपुरी कॉलोनी, राबर्ट्सगंज स्थित बालग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.