लखनऊ, अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी। प्रदीप कुमार ने अपर्णा पर समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय सचिव दोपहर में प्रतिनिधि मंडल के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त निरीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर शनिवार रात अपर्णा यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ विधानभवन के सामने पहुंचीं। यह भी पढ़ें- नेम प्लेट पर चप्पलें मारीं, कालिख पोती; सपा सांसद नरेश उत्तम के घर भाजपाइयों का हंगामा वहां उन्होंने नारेबाजी की औ...