वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 28 जुलाई को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करेंगी। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, भूमि विवाद और महिला उत्पीड़न आदि प्रकरण पर सुनवाई के साथ ही समाधान भी होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र ने अपील की है कि पीड़ित महिलाएं सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में समस्याएं लेकर पहुंचें। यह भी पढ़ें- महिला आयोग की सदस्य आज करेंगी जनसुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...