गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनपद की पीड़ित महिलाओं के साथ मंगलवार को पीडब्लयूडी के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जन सुनवाई करने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने महिला संबंधित सभी मामलों और योजनाओं की प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े हर प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई के दौरान 20 महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं जिनमें ज्यादातर मामले पारिवारिक विवाद से जुड़े थे। कुछ मामलों को काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया जबकि कुछ शिकायतें पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजी गई।। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले दो महीनों में महिलाओं से संब...