हापुड़, जुलाई 16 -- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह ने मंगलवार दोपहर दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने गायनी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। दवाईयों के कक्ष में भी व्यवस्थाएं जांचीं। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में पहुंचे मरीजों से भी रूबरू हुई। साफ सफाई की स्थिति भी जांची गई। उन्होंने स्टॉफ से आवश्यक जानकारी ली। अस्पताल की सीएमएस डॉ हेमलता ने उन्हें आवश्यक जानकारी दी। स्टॉफ की कमी के संबंध में अवगत कराया। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.