अमरोहा, नवम्बर 12 -- अमरोहा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गजरौला पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर व तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, समूहगान और कविता आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि इस प्रकार के अवसर छात्राओं में नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी व केजीबीवी की वार्डन, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.