कुशीनगर, अप्रैल 12 -- अहिरौली बाजार। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी कप्तानगंज ब्लॉक के जगदीशपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति पंजिका और शिक्षा व्यवस्था बालिकाओं की सुरक्षा व विद्यालय के संसाधनों का गहन जांच करने के बाद परीसर में पौधारोपड़ किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा हमारे सरकार की प्राथमिकता है और उनको सुरक्षित रखते हुए वर्तमान आधुनिक शिक्षा व्यवस्था दी जाये, जिससे बालिकाएं जीवन में आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस दौरान एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता, वार्डेन पुनम, माधवी मौर्या, सुमन यादव, संजीवनी, निरमा देवी, संकेत कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.