संभल, मार्च 17 -- एसएम कॉलेज परिसर में सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आई विभिन्न कंपनियां ने अभ्यर्थियों का चयन किया। साथ ही चयन किए गए अभ्यर्थियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। एसएम कॉलेज परिसर में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद का रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाबो देवी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि मेले में 1017 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें प्रथम स्तर पर नियोजन को द्वारा 995 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 42 नियोजन क...