फतेहपुर, जून 15 -- खागा। रविवार को ऐरायां विकास खंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को समर्पित चार दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने शिरकत करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभार्थियों को बीज वितरित किए। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा दिव्यांगों और कुष्ठ रोगियों को पीएम आवास के साथ पेंशन की सुविधा भी दी जा रही है। गरीबों को राशन आसानी से मिल सके, इसके लिए गांवों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया गया है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को और मजबूत बनाया गया है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर यदि किसी समूह की महिला के पति की असम...