आरा, जून 13 -- -82.93 लाख रुपए की लागत से आरा रजिस्ट्री कार्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन -जमीन की खरीद-बिक्री करने आने वाले लोगों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं का लाभ : मंत्री आरा, हमारे संवाददाता। आरा रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए आने वाले लोगों को अब आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। एनडीए की सरकार में आम लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। बिहार सरकार के निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने शनिवार को 82.93 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आरा रजिस्ट्री कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य भर में नई निबंधन दरें जल्द लागू की जाएंगी। लंबे समय से इसे पुनरीक्षित नहीं किया गया है। लिहाजा विभाग में इसकी तैयारी चल रही है। कहा कि आरा रजिस्ट्री कार्यालय ...