पटना, मार्च 14 -- बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष  मोर्चा और स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की अपील पर राज्य भर के नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत में दो अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ एटक की बैठक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया। दैनिक मजदूरों के समायोजन, आउटसोर्सिंग समाप्त कर उसके कर्मी को निगमकर्मी के रूप में समायोजन, एसीपी, एमसीपी पर लगाए गए रोक को हटाने की मांग के लिए यह प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की सफलता के लिए 17 मार्च को कंकड़बाग अंचल और 19 मार्च को बांकीपुर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संघ के सरंक्षक देवरत्न प्रसाद, महासचिव मंगल  पासवान, उप महासचिव सूरज राम, सचिव हरेन्द्र बहादुर, शम्भू कुमार व अन्य सदस्य उपस्...