नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारत ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की स्पष्ट सीमा निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्षा मंत्री गुरुवार को फिलीपींस में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों (एडीएमएम प्लस) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियानों में भारत का व्यापक अनुभव केवल कक्षा तक सीमित सैद्धांतिक ज्ञान नहीं है, बल्कि सीमा पार की जटिल सुरक्षा चुनौतियों का दशकों तक सीधे सामना करके धरातल पर अर्जित किया गया अनुभव है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की प्रत्येक रणनीति को वास्तविक परिस्थितिय...