राज्य पेंशन सलाहाकार समिति के पुनर्गठन की उठाई मांग
आगरा, जून 25 -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उप्र ने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। संस्थान ने डिजिटल परिचय पत्र जारी करने, वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद पेंशनरों को वार्षिक सूचना विवरण स्वत: उपलब्ध कराने, पेंशन की कम्यूटेशन कटौती अवधि 15 साल से घटाकर 11 साल किए जाने सहित विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। संयोजक वीर सिंह ने बताया कि संस्थान प्रदेश के लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के हित के संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है। पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कर्मचारी के संपूर्ण सेवाकाल का अर्जित अधिकार और वृद्धावस्था की सामाजिक सुरक्षा का आधार है। संस्थान ने राज्य पेंशन सलाहाकार समिति का पुनर्गठन कर उसमें पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.