वाराणसी, मई 29 -- मिर्जामुराद। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पं. कैलाशनाथ चौबे का गुरुवार को निधन हो गया। वह किसान इंटर कॉलेज के पूर्व संस्कृत प्रवक्ता थे। लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्र ने कहा कि वह सरल स्वभाव के थे। वह कवि हृदय और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक थे। विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विमल सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, अखिलेश सिंह गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...