अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के तहत जनपद के स्काउट गाइड विद्यार्थियों के लिए राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, बेसिक, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर रामनगर में होगा। प्रतिभागियों को 21 अगस्त प्रात: नौ बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना होगा, जबकि शिविर का समापन 23 अगस्त अपराह्न दो बजे होगा। प्रशिक्षण शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। शिविर में वही स्काउट एवं गाइड प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने तृ...