लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। रांची के ओल्ड विधानसभा क्लब हाउस में 19 से 21 जून तक आयोजित झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लोहरदगा के रॉय फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर अंडर-74 किलोग्राम वर्ग में प्रियांशु कुमार सोनी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वहीं सब-जूनियर अंडर-66 किलोग्राम वर्ग में अरव पांडेय ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर अंडर-59 किलोग्राम वर्ग में सलमान ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा जूनियर अंडर-59 किलोग्राम वर्ग में आर्यन कुमार रवि ने कांस्य पदक, सब-जूनियर अंडर-74 किलोग्राम वर्ग में कौशिक ने कांस्य पदक और ओपन सब-जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ साहू ने रजत पदक अपने नाम किया।खिलाड़ियों यह...