बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। शासन द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामित राज्य पर्यवेक्षक सहायक निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा प्रतिमा सिंह समीक्षा बैठक के दौरान दोनों पालियों में उपस्थित रहीं। इससे पहले उन्होंने परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर, जीआईसी नगर, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज नगर, जमील उर रहमान गर्ल्स इंटर कालेज कंपनी बाग, श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में पहुंच कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला पुस्तकालय अध्यक्ष व कंट्रोल रूम प्रभारी डा. पूनम सिंह भी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...