बागपत, जनवरी 11 -- सीएचसी बिनौली पर रविवार को राज्य परिवर्तन आयोग शासन द्वारा नामित सहायक सांख्यिकी अधिकारी की टीम ने सीएचसी बिनौली का संयुक्त रूप से विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया। सहायक सांख्यिकी अधिकारी आलोक अभिकल जायसवाल के साथ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली का संयुक्त रूप से विस्तृत भौतिक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे लेबर रूम, फार्मेसी, नवजात शिशु देखभाल इकाई, आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति और स्टाफ की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एक विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषि...