रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में सम्पन्न हुए मतदान के बाद 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप एनआईसी, खूंटी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों का चयन पारदर्शी प्रणाली से किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। मौके पर उपायुक्त आर रॉनिटा ने ने संब...