अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शिवाश्रित फूड के संचालक एवं मेयर प्रशांत सिंघल के छोटे भाई निशांत सिंघल व अभिषेक जैन को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दोनों युवा उद्योगपतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राज्य निर्यात पुरस्कार मिलने से जनपद का गौरव बढ़ा है। युवा उद्यमियों ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में और अच्छे प्रयास को जारी रखते हुए आगे भी पुरस्कार हासिल करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात एवं प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने निशांत सिंघल व अभिषेक जैन दोनों उद्यमियों को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके निरंतर परिश्रम, नवाचारपूर्ण सोच और उद्योग व निर्यात क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। दोनों युवा उद्यमियों ने अपने प्रयासों से न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.