मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य धार्मिक न्यास पर्षद न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने जाली रसीद व फर्जी केवाला के आधार पर मंदिर की भूमि की खरीद-बिक्री के संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी है। मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद सिंह ने 2022 को पर्षद में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि अहियापुर के भिखनपुर में अहियापुर के भिखनपुर स्थित लक्ष्मीनारायण महाराज, शिवजी व रामजानकी मंदिर के नाम पर 17 एकड़ 43 डिसमिल भूमि है। जाली रसीद व फर्जी केवाला के आधार पर इस जमीन की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। पर्षद के अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि इससे पहले मुशहरी सीओ से रिपोर्ट मांगी गई थी। यह रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली। उन्होंने डीएम को किसी वरीय पदाधिकारी से इसकी जांच कराने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...