मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित 48वीं राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता पटना में आयोजित थी। मुजफ्फरपुर की टीम ने 4X100 मीटर मेडले रिले में आर्यन आर्या, शुभम कुमार, प्रांजल प्रियदर्शी और शिवम कुमार की टीम के दमदार प्रदर्शन से रजत पदक हासिल किया। 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में अरिहंत जगदीश चौधरी, आर्यन आर्या, शिवम कुमार और प्रांजल प्रियदर्शी की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम के शानदार प्रदर्शन पर जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, कोच भरत सहनी, अजय मिश्रा, स्विमफीट के आभास कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की क...