रामगढ़, मार्च 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सिल्वर जोन अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के हाल ही में घोषित परिणामों में विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा स्वाति गोराई और छात्र ओम सोनी राज्य टॉपर बनकर उभरे। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा प्रथम से अष्टम तक के कुल 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। स्वर्ण पदक श्रेणी में उत्तम कुमार, दिव्यांश नायक, अनिकेत राज, आदित्य कश्यप, अर्पित तिवारी और पवन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रजत पदक श्रेणी में आयांश कुमार, आरभ शर्मा, दिव्यांशु कुमार, धनराज शंकर, गौतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.