भभुआ, जनवरी 30 -- भभुआ। कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड सहित अन्य विभागों का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक सदर अस्पताल के डीएस डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। टीम ने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जांच टीम ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों से संवेदनशील व्यवहार करने पर वि...